फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Villagers saved the lives of pada

ग्रामीणों ने बचाई पाड़ा की जान

Sat, 23 Apr 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 23 Apr 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Villagers saved the lives of pada
पाड़ा पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
 बालपुर इलाके में शनिवार को पानी की तलाश में जंगल से रास्ता भटक कर अवस्थीपुरवा गांव पहुंचे एक पाड़ा को ग्रामीणों ने बचाया। जिसे बाद में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मी अपने साथ लेकर कुआंना जंगल चले गए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि शनिवार को बारहसिंघा की शक्ल वाला एक पाड़ा पानी की तलाश में जंगल से रास्ता भटककर अवस्थी पुरवा गांव आ गया, जहां उसे कुत्तों ने दौड़ा लिया।
विज्ञापन


जब गांव के शिवप्रसाद, राधेश्याम, नरेंद्रनाथ, श्यामबिहारी की उस पर नजर पड़ी तो वह लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़े और जैसे-तैसे पांढ़ा की जान बचाई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंचे वन रक्षक गोपी शंकर अपनी टीम के साथ पाड़ा को लेकर चले गए। बताया जाता है कि पाड़ा का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed