{"_id":"64a307f7bc0466df96027a3f","slug":"villagers-protest-for-road-construction-gonda-news-c-100-1-slko1028-192-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Mon, 03 Jul 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
मुजेहना के कुतुबगंज बाजार में प्रदर्शन करते लोग। - संवाद
गोंडा। मुजेहना विकास खंड अंतर्गत कुतुबगंज बाजार के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि काफी दिनों से सड़क जर्जर है। इस मार्ग पर अनगिनत गड्ढे हो गए हैं।
गोंडा-उतरौला मुख्य मार्ग से शुक्लागंज से कुतुबगंज बाजार होते हुए रेहरा तक जाने वाली सड़क की दशा अत्यंत खराब है। इस सड़क की लंबाई लगभग नो किलोमीटर है लेकिन इस पर इतने खतरनाक गड्ढे हैं कि आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना होती रहती है। सड़क निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर अवधेश तिवारी, नरेंद्र कुमार, कक्कू सोनी, अनिल कुमार, चेतराम, धर्मेंद्र प्रजापति, दयाशंकर वर्मा, राजेश, सोमनाथ, राकेश जायसवाल, दिलीप जायसवाल, प्रदीप, वीरेंद्र, शिवनाथ आदि ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जनप्रतिनिधियों से अविलंब सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की।