फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Villagers protest for carry water

ग्रामीणों ने पेयजल को लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 26 May 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 26 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest for carry water
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज विकासखंड के टिकरी गांव के बिहारीपुरवा निवासियों ने मजरे में पानी की समस्या को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया है। टिकरी गांव का बिहारीपुरुवा मजरा आजादी के 65 साल बाद भी समस्याओं से गुजर रहा है। 
विज्ञापन


इस मजरे में 70 फीसदी आबादी पिछड़ी जाति की है। विकास के नाम पर आज तक मजरे का कायाकल्प नहीं हो पाया है। कहने को तो मजरे से चंद कदम दूरी पर ही रेलवे स्टेशन है।
विज्ञापन


बगल में टिकरी जंगल पर गांव के लोगों को पीने के लिए साफ  पानी तक नहीं मिल पा रहा है। गांव के चंद्रशेखर यादव ने बताया कि मजरे में करीब दो सौ पचास लोगो की आबादी है। पर एक भी सरकारी नल गांव मे नहीं है न ही बिजली, सड़क, स्कूल व स्वास्थ्य केन्द्र है। मजरे में तालाब न होने से पशुओं को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजरा स्थित तालाब पर दूसरे गांव के दबंगों ने कब्जा कर रखा है। बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए दो तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए भी कोई व्यवस्था न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


मजरे के बेचन यादव, श्यामा, प्रेमा, सुरेंद्र, बड़का, मंगल, रोहित, मालती यादव आदि ने चंद्रशेखर यादव की अगुवाई मे प्रदर्शन कर गांव में पानी, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed