फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Villagers over the protest after eating the flour

ग्रामीणों को आटा खिलाकर खत्म कराया प्रदर्शन

Tue, 22 Mar 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Tue, 22 Mar 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Villagers over the protest after eating the flour
ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
एमडीएम खाते के संचालन को लेकर ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक के बीच कई दिनों से चल रही नूराकुश्ती सोमवार की शाम सतह पर आ गई। प्रधान के उकसावे पर ग्रामीण एमडीएम के आटे में जहर होने का बहाना करने लगे और आटे की बोरी लेकर सालपुर पुलिस चौकी पहुंच गए। यहां ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि जो उनके बच्चों को एमडीएम का खाना खिलाया जा रहा है उस आटे में जहर है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। इतना ही नहीं प्रधान व प्रधानाध्यापक की नूराकुश्ती में जूनियर हाईस्कूल सिसई टिकरिया में मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है। इसकी खबर भी अमर उजाला ने प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


    सोमवार की शाम को प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की इस शिकायत पर आटे की जांच करवाई तथा ग्रामीणों व पुलिस के जवानों को चौकी इंचार्ज ने आटा खिलाया। लेकिन आटे में कुछ नहीं निकला। वहीं सालपुर चौकी इंचार्ज उदयराज निषाद ने बताया कि ये एमडीएम मेें हिस्सेदारी को लेकर प्रधानाध्यापक व ग्रामप्रधान की नौटंकी है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष किरन सिंह ने कहा कि प्रधानाध्यपक के खिलाफ निराधार आरोप लगाकर ग्रामप्रधान व कोटेदार हेराफेरी करना चाहते हैं। कई दिनों तक विद्यालय में एमडीएम न बनने की सूचना से घबराए लोगों ने प्रधानाध्यापक को फंसाने के लिए ऐसा कार्य किया है जिसके खिलाफ शिक्षक संघ आर पार की लड़ाई लड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed