{"_id":"5d6409118ebc3e93de122f38","slug":"villagers-caught-two-people-in-case-kidnapping-child-gonda-news-lko478164244","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक का अपहरण करते दो लोगों को ग्रामीणों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक का अपहरण करते दो लोगों को ग्रामीणों ने दबोचा
विज्ञापन
गोंडा के मनकापुर कोतवाली में बच्चे के अपहरण करने का आरोपी,साथ में पुलिस टीम।
- फोटो : GONDA
मनकापुर (गोंडा)। मछली गांव तालुका भिटौरा के मजरे पुरबिहन पुरवा में रविवार की दोपहर एक दस वर्षीय बालक का अपहरण करने का प्रयास किया गया। बालक के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दोनों युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया और उनकी धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में बालक की मां ने कोतवाली मनकापुर में बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के मछली गांव तालुका भिटौरा के मजरा पुरबिहन पुरवा की रहने वाली सिताबी पत्नी हरेन्द्र ने बताया कि रविवार की दोपहर बाद दो युवक उसके घर के सामने आए और दोनों ने उससे आटा मांगा, जब वह घर के अंदर चली गई तो दोनों ने घर के सामने खेल रहे उसके बेटे सचिन (10) को पकड़कर बाइक पर लादने का प्रयास किया। मगर सचिन के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े तो दोनों सचिन को छोड़कर भागने लगे। मगर गांव के लोगों ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने दोनों की जमकर धुनाई की तो दोनों ने अपना नाम पट्टू व गिरीश निवासी भलुआ ज्ञानीपुर रामप्रसाद कोतवाली मनकापुर बताया। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे दोनों बच्चों के अपहरण के इरादे से गांव में आए थे। दोनों ने अपनी बाइक गांव के बाहर खड़ी कर दी थी। जिससे किसी को शक न हो। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में सिताबी ने कोतवाली मनकापुर में पट्टू व गिरीश के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।