फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   village head without certificate will not contest inalienable

अदेय प्रमाणपत्र के बिना चुनाव नहीं लड़ पाएंगे ग्राम प्रधान

Sat, 26 Sep 2015 11:00 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत निधियों के खातों से खर्च घन का ब्योरा भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड न कराने वाले ग्राम प्रधानों को अदेय प्रमाण जारी नहीं किया जाएगा। अदेय प्रमाण पत्र न पाने वाले ग्राम प्रधान चुनाव लड़ने से वंचित हो जाएंगे। जिले के सभी ग्राम पंचायत सचिवों व ग्राम प्रधानों को पंचायत निधियों के खातों की आनलाइन फीडिंग सरकार की वेबसाइट पर कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


30 सितंबर तक रिपोर्ट न मिलने पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ ग्राम प्रधान को अदेय प्रमाण निर्गत न करने की सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रीति शुक्ला ने डीपीआरओ उपेन्द्र राज सिंह को बीते दिन निर्देश दिया था कि शासन स्तर से जिले की सभी 667 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2015-16 में हुए विकास कार्यों की सूची 30 सितंबर तक उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के  निर्देश पर डीपीआरओ ने सभी ब्लॉकों के बीडीओ को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के  लिए पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि रिपोर्ट न देने वाले ग्राम प्रधानों को अदेय प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा।


डीपीआरओ ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन अमित कुमार श्रीवास्तव व योगेश कुमार के पास सरकारी वेबसाइट पर 30 सितंबर तक हर हाल में डाटा अपलोड कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed