फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   village head boycott the training

प्रधानों ने किया प्रशिक्षण का बहिष्कार

Fri, 05 Aug 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
village head boycott the training
ज्ञापन देते प्रधान - फोटो : अमर उजाला
मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपया किए जाने आदि मांग को लेकर प्रधानों ने शुक्रवार को सदर ब्लॉक में जमकर बवाल किया। प्रधानों ने दो दिवसीय प्रशिक्षण का बहिष्कार कर दिया। प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी को चार सूत्री ज्ञापन सौंपकर मांगों के निस्तारण की मांग की। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सदर विकास खंड में ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। ब्लॉक के प्रधान प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए ब्लॉक पर तो पहुंचे लेकिन प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष राज बहादुर सिंह व सौरभ त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रधान गेट पर ही खंड विकास अधिकारी को रोककर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


प्रधानों का कहना था कि उनका मानदेय बढ़ाकर कम से कम 30 हजार रुपये किया जाए। प्रधानों का यात्रा भत्ता व कार्यालय व्यय भी बढ़ाया जाए। मनरेगा श्रमिकों व श्रम सामग्री का भुगतान समय से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानों ने यह चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों के बारे में सरकार विचार नहीं करेगी तब तक वह लोग प्रशिक्षण में भाग नहीं लेंगे और सामूहिक रूप से आंदोलन करेंगे। प्रधानों ने सदर बीडीओ शेषमणि सिंह को चार सूत्री ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर रामकिशुन, विजय प्रताप शुक्ला, मो. कलीम, बब्लू, मो. उस्मान, ओंकारनाथ यादव समेत तमाम प्रधान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed