फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Village head and Secretary accused of grabbing 20 lakhs

प्रधान व सचिव पर 20 लाख के बंदरबांट का आरोप

Wed, 19 Feb 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Village head and Secretary accused of grabbing 20 lakhs
बालपुर (गोंडा)। विकास खंड हलधरमऊ के नकही खानपुर में गांव के लोगों ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र देकर कहा है कि ग्राम प्रधान व सचिव ने बिना काम कराये ही ग्राम निधि के खाते से 20 लाख रुपये निकाल कर सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी व खंड विकास अधिकारी से जब शिकायत हुई तो गुरुवार को आननफानन में एक इंटरलॉकिंग का काम शुरू कराया है। वह भी मानक विहीन काम हो रहा है।
विज्ञापन

इस काम का पैसा 3 लाख 73 हजार रुपये 17 अगस्त को ही निकाल लिया गया था। नल मरम्मत के नाम पर 4 लाख 37 हजार रुपये 27 जुलाई को निकाला गया है। 2 लाख 19 हजार रुपये प्रधान के भाई के घर से खड़ंजा तक इंटर लॉकिंग लगाई गयी है, जिसमें पीला ईंट व मानक विहीन मसाला लगाया गया है। नकही गांव में राम सहाय दूबे के घर से सीसी रोड तक इंटरलॉकिंग का काम दिखा कर बिना काम कराये ही 2 लाख 65 हजार रुपये निकाल लिए। प्राथमिक विद्यालय में शौचालय रिपेयर के नाम पर 2 लाख निकाल लिया।
विज्ञापन

डाल पुरवा में खुशीराम के घर से बगिया तक बिना नाली बनाये ही 2 लाख 40 हजार हड़प लिया। गोड़ियन पुरवा में रानिग वाटर निर्माण कार्य बिना कराये ही 2 लाख 60 हजार निकाला गया। गांव पंचायत के राम सहाय व सुनील कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजकर जांच की मांग की है। ग्राम प्रधान गुरु बक्स के मुताबिक आरोप बेबुनियाद है। प्रभारी एडीओ पंचायत अधिकारी पुष्पराज सिंह हलधरमऊ ने बताया कि सूचना मिली है जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed