फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Village development officer arrested red handed while taking bribe of Rs 10 thousand

Gonda News: 10 हजार की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 30 Apr 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 30 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Village development officer arrested red handed while taking bribe of Rs 10 thousand
आरोपी गिरफ्त में। - फोटो : आरोपी गिरफ्त में।
खोड़ारे। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) देवीपाटन मंडल की टीम ने बृहस्पतिवार को बभनजोत ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) उमेश कुमार भारती को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। वह जन्म प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था। आरोपी बलिया के थाना नगरा के डिहवा नई बस्ती का निवासी है।
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम से कोल्हीगरीब गांव निवासी मोहम्मद अजमल ने शिकायत दर्ज कराई थी। मोहम्मद अजमल के अनुसार, ग्राम विकास अधिकारी उमेश कुमार भारती उनके परिचित के तीन बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनाने के एवज में 10 हजार रुपये मांग रहे थे। आरोप है कि बिना पैसे दिए प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जा रहे थे और लगातार टालमटोल की जा रही थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एंटी करप्शन टीम ने ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन

बभनजोत ब्लॉक परिसर में जैसे ही ग्राम विकास अधिकारी उमेश कुमार भारती ने रिश्वत की रकम ली। टीम ने मौके पर पहुंचकर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उमेश कुमार भारती को मनकापुर कोतवाली ले जाया गया। वहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल थाने के प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगर कोई रिश्वत मांगे तो करें शिकायत




एंटी करप्शन टीम ने बताया कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। अगर कोई लोकसेवक काम के एवज में पैसे की डिमांड करता है तो देवीपाटन मंडल एंटी करप्शन थाने को सूचना दी जा सकती है। घर बैठे भी आप सीयूजी मोबाइल नंबर 9454402492 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed