फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vijay Prakash became the president and Gauri Shankar became the general secretary

Gonda News: विजय प्रकाश अध्यक्ष व गौरीशंकर बने महामंत्री

Fri, 09 Jan 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 09 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Vijay Prakash became the president and Gauri Shankar became the general secretary
 सिविल बार एसोसिएशन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री। स्रोत: एसोसिएशन
गोंडा। सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के बाद देर रात तक मतगणना हुई। करीब 11 बजे परिणाम घोषित किए गए। इसमें विजय प्रकाश त्रिपाठी अध्यक्ष व गौरीशंकर चतुर्वेदी महामंत्री निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर विजय प्रकाश त्रिपाठी ने 240 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम लक्ष्मण तिवारी (232 मत) को पराजित किया। महामंत्री पद पर गौरीशंकर चतुर्वेदी को 171 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र बहादुर सिंह को 114 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मृत्युंजय शुक्ल 365 मत पाकर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंद्वी जगन्नाथ प्रसाद मिश्र को 190 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार शुक्ल द्वितीय को 297 वोट मिले। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय बहादुर पांडेय को 295 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप मिश्र ने 397 मत पाकर जीत दर्ज की। प्रतिद्वंद्वी मनीष कुमार शुक्ल को 161 मत मिले। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों के लिए सात लोगों ने नामांकन किया था। अधिकतम वोट मिलने पर अजय तिवारी, राजवीर गोस्वामी, आदर्श वर्मा, परमानंद गुप्ता व शिवम सिंह का निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

इनका हुआ निर्विरोध निर्वाचन
-संयुक्त सचिव (प्रशासन) : संतोष कुमार पांडेय
-संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) : अशोक कुमार पांडेय
-संयुक्त सचिव (प्रकाशन) : अजय कुमार शुक्ल
-कनिष्ठ उपाध्यक्ष : गौरव मिश्र
-वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य : सरल कुमार मिश्र, शीराज मकसूद सिद्दीकी, गिरीश दत्त तिवारी, रुचि मोदी व ध्रुव कुमार त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed