फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   vidhan sabha kastoorba school

Gonda News: विधानसभा में होगी कस्तूरबा स्कूल के मामले की सुनवाई

Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
vidhan sabha kastoorba school
गोंडा। कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल छपिया में छात्रावास निर्माण के मामले की सुनवाई विधानसभा में होगी। साल 2020 से ही यह मामला लंबित है और स्थानीय विधायक प्रभात वर्मा ने ग्रामीणों की शिकायत पर विधानसभा में मामला पेश किया है। अब विधानसभा की याचिका समिति मामले में कार्रवाई तय करेगी।
विज्ञापन

छपिया कस्तूरबा स्कूल में छात्रावास निर्माण की मांग विधायक प्रभात वर्मा ने मसकनवां के सुधांशु गुप्त व अन्य लोगों की सिफारिश पर की थी। इसकी स्वीकृति की जानकारी विधानसभा को समय पर नहीं मिली और प्रकरण याचिका समिति के पास चला गया। अब 13 जून को याचिका समिति के समक्ष रिपोर्ट के साथ विभाग के निदेशक को प्रमुख सचिव प्रदीप ने तलब किया है। इस पर बीएसए से निदेशक की ओर से रिपोर्ट मांगी गई है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रावास की स्वीकृति हो चुकी है, एक करोड़ 77 लाख से छात्रावास का निर्माण हो रहा है। प्रथम तल का निर्माण हो चुका है और दूसरे तल का निर्माण हो रहा है। इसकी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed