फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Video of young man dancing with pistols goes viral

Gonda News: तमंचे पर डांस करते युवक का वीडियो वायरल

Wed, 31 May 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 31 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Video of young man dancing with pistols goes viral
वजीरगंज के सरायखत्री गांव में तमंचा लेकर डांस करता युवक। - संवाद
गोंडा। प्रीतिभोज के दौरान आर्केस्ट्रा में तमंचा लहराते हुए डांसर संग ठुमके लगाते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया तो उसके पास से नकली तमंचा बरामद हुआ। पुलिस असली असलहे की तलाश के लिए युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के सरायखत्री बंजरिया गांव के रहने वाले रीतेश चौहान के बड़े भाई रोशन चौहान की तीन दिन पहले शादी हुई थी। मंगलवार को प्रीतिभोज था। उसी में आर्केस्ट्रा पर डांस हो रहा था। तभी रीतेश हाथ में तमंचा लिए स्टेज पर चढ़ा और डांसर संग नाचने लगा। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर पड़ताल करके रीतेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नकली तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में रीतेश ने बताया कि उसके एक साथी ने तमंचा दिया था। जिसने धमकाकर असली तमंचा लेकर नकली दे दिया और कहा कि पुलिस पूछे तो बता देना कि तमंचा नकली था।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष रामभवन पासवान ने बताया कि केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से नकली तमंचा बरामद हुआ है, पूछताछ की जा रही है। एएसपी शिवराज ने बताया कि वजीरगंज पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed