फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Video of gang rape went viral for not converting religion

Gonda News: धर्म परिवर्तन न करने पर वायरल किया सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो

Mon, 19 Jun 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 19 Jun 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Video of gang rape went viral for not converting religion
गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी मौलाना ने महिला के बीमार पति को झाड़फूंक से ठीक करने का झांसा देकर बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। फिर ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। महिला ने बात नहीं मानी तो मौलाना ने साथियों संग सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। मामले में परसपुर पुलिस ने मौलाना समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। खुद को मौलाना बताने वाले कल्लू ने झाड़फूंक कर उसके पति को ठीक करने का झांसा दिया। फिर अपनी दुकान के भीतर बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बना लिया। कल्लू ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। वह धर्म परिवर्तन करके शादी करने का दबाव बना रहा था। विरोध पर कल्लू ने कई बार लाठी-डंडे से महिला की पिटाई भी की।
विज्ञापन

आरोप है कि नौ जून को कल्लू अपने दो दोस्तों संग आया और जबरन कमरे में बंद करके दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। महिला ने आरोपियों के चंगुल से भागने की कोशिश की तो उसे डंडे से पीटा गया। जिससे उसका सिर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में ग्राम मरचौर कटेसर गांव निवासी कल्लू व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed