{"_id":"69e28150685a70101007a018","slug":"vhp-demonstrated-against-tcs-case-gonda-news-c-100-1-gon1001-156455-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: टीसीएस प्रकरण के विरोध में विहिप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: टीसीएस प्रकरण के विरोध में विहिप ने किया प्रदर्शन
Sat, 18 Apr 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। विश्व हिंदू परिषद ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर टीसीएस प्रकरण को लेकर विरोध जताया। विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से एकत्र होकर एलबीएस चौराहा तक रैली निकाली और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के पास राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम आलोक कुमार को सौंपा।
विहिप के जिलाध्यक्ष दिवाकर सोमानी व विभाग संयोजक शारदाकांत पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारे लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नासिक स्थित एक प्रतिष्ठित कंपनी में सामने आए मामले को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं अब शिक्षित और पेशेवर क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। इस दौरान संगठन मंत्री दीपेंद्र प्रताप, महेश तिवारी, भारत गिरी, दुर्गा प्रसाद चौबे, बबलू वर्मा, विपिन शुक्ला, विपिन पांडेय, राजू मौर्य, बीनू सिंह, शशांक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।