फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Verification of SIR notice begins

Gonda News: एसआईआर के नोटिस का सत्यापन शुरू

Thu, 22 Jan 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 22 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Verification of SIR notice begins
नवाबगंज। एसआईआर के नोटिस को लेकर बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद परिसर में सत्यापन प्रक्रिया शुरू की गई। प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीमों ने नोटिसों के विरुद्ध प्राप्त साक्ष्यों व दस्तावेजों की गहन जांच की।
विज्ञापन

नगर पालिका के मीटिंग हॉल में नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने दस्तावेजों की जांच की। वहीं, अधिशासी अधिकारी सर्वेश शुक्ल ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। दिनभर चली इस प्रक्रिया में शिकायतों और उनके जवाब में प्रस्तुत अभिलेखों का मिलान किया गया। ईओ ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक साक्ष्य की गहन पुष्टि की जा रही है। जिन मतदाताओं ने एसआईआर फॉर्म भरते समय किसी कारणवश साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए थे, वे नोटिस की निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। सत्यापन कार्य पूर्ण होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed