फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vehicles standing randomly on the streets causing accident

बेतरतीब खड़े वाहन बन रहे हादसों का सबब

Sat, 03 Oct 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Vehicles standing randomly on the streets causing accident
गोंडा में बलरामपुर रोड पर लोडिंग के लिए लगी ट्रकों की कतार। - फोटो : GONDA
इटियाथोक (गोंडा)। गोंडा- बलरामपुर स्टेट हाईवे पर दोनों तरफ खड़े रहने वाले वाहन हादसों के सबब बन रहे हैं। सुभागपुर रेलवे माल गोदाम के पास गुजरने वाले वाहनों को काफी परेशानी होती है। सुभागपुर रेलवे स्टेशन के पास रोजाना दिन व रातभर काफी संख्या में ट्रक सड़क की दोनों पटरियों पर खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

मालगोदाम स्थित होने के कारण कोई भी दिन खाली नहीं होता है। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर समस्या और भी बढ़ जाती है। लोगों को भारी जाम से जूझना पड़ता है। इसके अलावा गोंडा से बलरामपुर के बीच पड़ने वाले ढाबे व छोटे कस्बों में भी वाहन सड़क की पटरियों पर ही खड़े हो रहे हैं। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। आवागमन की व्यवस्था स्टेट हाईवे पर तेजी से बिगड़ती जा रही है। इसी का परिणाम है कि लगातार कई हादसे इस रास्ते पर हो चुके हैं। सुभागपुर रेलवे माल गोदाम पर सड़क के दोनों तरफ ट्रकों की लंबी लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। यही वजह है कि यहां पर 2 महीने में कई लोग घायल हो अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed