Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chief Engineer reached Dhaneshwarpur, gathered information about the accident

Gonda News: धनेश्वरपुर पहुंचे मुख्य अभियंता, हादसे की जुटाई जानकारी

Fri, 13 Nov 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 13 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chief Engineer reached Dhaneshwarpur, gathered information about the accident
 खोरहंसा में एचटी लाइन के नीचे जान जो​खिम में डालकर बुलडोजर से स्वागत की तैयारी में लोग। स्रोत:
गोंडा। वजीरगंज के धनेश्वरपुर में बरात के डीजे वाहन में करंट उतरने से किशोर की मौत और आठ लोगों के झुलसने की घटना की जांच तेज हो गई है। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने बताया कि प्रथमदृष्टया हादसे में बिजली की लाइन के सीधे संपर्क में आने की पुष्टि नहीं हुई है। आशंका है कि एचटी लाइन के दायरे में आने से करंट का प्रभाव हुआ। हादसे का वास्तविक कारण विद्युत सुरक्षा निदेशालय की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

हादसे के बाद भी नहीं ले रहे सबक
निरीक्षण के लिए जाते समय मुख्य अभियंता को खोरहंसा बाजार के पास तिवारी पुरवा हाईवे पर लापरवाही का एक और मामला दिखा। यहां एक नेता के स्वागत में फूल बरसाने के लिए कुछ लोग जेसीबी पर चढ़े थे। उनके ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन गुजर रही थी। इसके बावजूद लोग खतरे को नजरअंदाज कर फूल बरसाते रहे। मुख्य अभियंता ने इस दृश्य की तस्वीर सार्वजनिक करते हुए इसे चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि स्वागत और सम्मान के लिए जिंदगी दांव पर लगाना समझदारी नहीं है। बिजली की लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी पश्चिमी करेंगे जांच, श्रम विभाग ने भी गठित की टीम
गोंडा। डीजे वाहन में करंट उतरने से किशोर की मौत और आठ लोगों के झुलसने के मामले में पुलिस और श्रम विभाग ने जांच शुरू करा दी है। एसपी अभिषेक ने मामले की जांच एएसपी पश्चिमी नितेश सिंह को सौंपी है। वहीं, श्रम विभाग ने भी दो श्रम प्रवर्तन अधिकारियों की टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी है। एसपी ने बताया कि एएसपी हादसे के कारणों और जिम्मेदारी तय करने के पहलुओं की जांच करेंगे। इसमें डीजे वाहन की ऊंचाई, सुरक्षा मानकों और सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की ऊंचाई की भी पड़ताल होगी। उप श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोदियानी ने बताया कि जांच के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी अभिषेक गुप्ता और उज्ज्वल कुमार त्रिपाठी की दो सदस्यीय टीम बनाई गई है। जरूरत पड़ने पर अयोध्या के श्रम विभाग से भी मदद ली जाएगी।
ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत डीजे सीज
हादसे के बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत डीजे को ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत सीज कर दिया है। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि किशोर की मौत के बाद परिजनों से तहरीर मांगी गई थी। तहरीर नहीं मिलने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी।
अनुमति और मानकों की भी होगी पड़ताल
नियमों के अनुसार डीजे बजाने के लिए सक्षम प्राधिकारी से लिखित अनुमति जरूरी है। सार्वजनिक स्थानों पर रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक डीजे बजाने पर प्रतिबंध है। ध्वनि की अधिकतम सीमा 75 डेसीबल या निर्धारित सीमा से 10 डेसीबल अधिक, जो भी कम हो, रखी गई है। हालांकि, डीजे की ऊंचाई का कोई निर्धारित मानक नहीं है। हादसे में शामिल डीजे करीब 14 फीट ऊंचा बताया जा रहा है। आरोप है कि इसे बिना अनुमति और रात में बजाया जा रहा था।

हाईटेंशन लाइन से टकराया था लोहे का एंगल
धनेश्वरपुर निवासी सफर अली की दो बेटियों की शादी में बुधवार को वजीरगंज के खोखिया के न्योडार और मोतीगंज से बरात आई थी। रात करीब 10 बजे बराती डीजे की धुन पर नाचते हुए जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखे डीजे के ऊपर लोहे के एंगल पर दूल्हा-दुल्हन के नाम का बोर्ड लगा था। गांव के कोढ़िया मजरे के पास एंगल सड़क के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन से छू गया। इससे ट्रॉली में करंट उतर आया और रोड लाइट लेकर चल रहे लोग चपेट में आकर झुलस गए। हादसे में अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी अफरोज (15) की मौत हो गई। वहीं, आठ अन्य लोग झुलस गए थे। इनमें अयोध्या के दीपक (15), शहजादे (25), रब्बीर (15), अफजल (14), रियाज (15) और गोंडा के मिनहाज (15), सूरज (25) व फिरोज (25) शामिल हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed