फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vehicle stuck in traffic jam at the hospital gate, patient died

Gonda News: अस्पताल के गेट पर जाम में फंसा वाहन, बीमार ने दम तोड़ा

Mon, 17 Mar 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 17 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Vehicle stuck in traffic jam at the hospital gate, patient died
गोंडा। जाम में वाहन फंसने के कारण समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाने से सोमवार को सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट घनश्याम मिश्र की रास्ते में ही मौत हो गई। सीने में तेज दर्द होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे। घर से अस्पताल तक तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब 45 मिनट लग गए। जाम में चार एंबुलेंस भी फंसी रहीं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट घनश्याम मिश्र की जानकीनगर स्थित आवास पर सोमवार सुबह 11 बजे एकाएक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द होने पर परिजन उन्हें कार से लेकर अस्पताल के लिए निकले, लेकिन अस्पताल के बाहर लगे जाम में फंस गए। बेटे पवन मिश्र ने बताया कि घर से तीन किलोमीटर दूर स्थित मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी तक पहुंचने में करीब 45 मिनट लग गए। इमरजेंसी में पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के गेट के आसपास चार एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रहीं। 108 की एक एंबुलेंस को गेट से इमरजेंसी तक पहुंचने में ही 28 मिनट लग गए। ईएमटी विकास कुमार ने बताया कि चिलबिला खत्तीपुर निवासी सुनीता देवी को गंभीर हालत में एंबुलेंस से लाया गया था। उन्हें बमुश्किल इमरजेंसी तक पहुंचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के जाम में उनकी चार एंबुलेंस फंसी थीं। एक गाड़ी 28 मिनट तथा अन्य गाड़ियां 12 से 15 मिनट तक फंसी रहीं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।




सुरक्षाकर्मियों की होगी तैनाती
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम. डब्ल्यू खान ने बताया कि अस्पताल परिसर में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की मांग प्राचार्य से की गई है। अगले सप्ताह तक पूर्व सैनिकों की तैनाती का आश्वासन मिला है। इससे परिसर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त होगी। पार्किंग की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed