फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vehicle owners did not reach the camp even on the second day

Gonda News: शिविर में दूसरे दिन भी नहीं पहुंचे वाहन स्वामी

Sun, 22 Feb 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Vehicle owners did not reach the camp even on the second day
गोंडा। एकमुश्त कर जमा योजना के तहत संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय परिवहन मेला अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। मेले के दूसरे दिन शनिवार को भी दोपहर दो बजे तक एक भी वाहन स्वामी बकाया टैक्स जमा करने नहीं पहुंचा। टेंट में लगी कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।
विज्ञापन



परिवहन विभाग की ओर से लंबित करों के निस्तारण, वाहन संबंधी समस्याओं के समाधान और विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया था। इसके लिए टेंट और कुर्सियों की व्यवस्था कर नौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मेले में एकमुश्त कर जमा काउंटर, वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट नवीनीकरण, पंजीयन सेवाएं, ड्राइविंग लाइसेंस परामर्श और ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे।
विज्ञापन




शिविर में डिजिटल सेवाओं, विशेषकर ऑनलाइन कर भुगतान और स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया, ताकि वाहन स्वामियों को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके बावजूद प्रचार-प्रसार के अभाव में मेले का उद्देश्य पूरा नहीं हुआ । दूसरे दिन भी एक भी वाहन स्वामी शिविर में बकाया टैक्स जमा कराने से लेकर अन्य किसी भी काम के लिए नहीं आया। एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि इसकी जागरूकता के लिए नए सिरे से प्रयास किया जाएगा ताकि वाहन स्वामी एकमुश्त कर जमा करने के फायदे समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed