फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vegetables will be grown in three thousand schools

तीन हजार स्कूलों में उगाई जाएंगी सब्जियां

Sun, 12 Jan 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vegetables will be grown in three thousand schools
गोंडा में नबाबगंज के प्राथमिक विद्यालय गोकुला में पोषण वाटिका। - फोटो : GONDA
गोंडा। बेसिक शिक्षा के 3139 परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 3.36 लाख नौनिहालों की सेहत का बेहतर बनाने के लिए अब नई पहल शुरू हुई है। स्कूलों की खाली जमीन में पोषण वाटिका में हरी सब्जियां उगाए जाने की तैयारी हो रही है। करीब 100 स्कूलों के शिक्षकों ने बजट का इंतजार किए बिना ही अपने स्तर से पोषण वाटिका तैयार कर ली है।
विज्ञापन

इस पहल को हर स्कूलों में लागू करने के लिए विभाग प्रोत्साहित भी कर रहा है। केंद्र सरकार ने स्कूलों में वाटिका की स्थापना के लिए पांच हजार रुपये की आर्थिका अनुदान भी तय किया है। इसके अलावा स्कूलों में पोषण वाटिका के लिए कृषि, सहकारिता व मनरेगा से भी मदद ली जा सकेगी। फिलहाल शिक्षक व रसोइया अपने स्तर से स्कूलों में पोषण वाटिका के तहत सब्जियां उगाने का कार्य शुरु कर दिए हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में स्थापित हो रहीं पोषण वाटिका में सब्जियां उगाने के साथ ही बच्चों को सब्जियों के नाम व उनसे मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे में बताएंगे। सब्जियों का उपयोग एमडीएम में बनने वाली सब्जी से होगा और पढ़ाई के लिए बच्चों का साक्षात्कार हो सकेगा। जिले के 901 पूर्व माध्यमिक स्कूलों और 2238 प्राथमिक स्कूलों में संचालित एमडीएम योजना में हरी व ताजी सब्जियों का प्रयोग हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए के निर्देश पर किचन गार्डेन के लिए चिन्हित किए गए स्थानों पर ही पोषण वाटिका के नाम से स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। सब्जियों को उगाने के लिए सरकार की ओर से पांच हजार रुपये का अनुदान दिए जाने की व्यवस्था की गई है और इससे शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मनकापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक मनीष वर्मा ने बताया कि उनके स्कूल परिसर में कई तरह की सब्जियां उगाई जा रहीं हैं और इससे बच्चों में उत्साह है। एमडीएम में हरी सब्जी का उपयोग किया जाता है। महेवा गोपाल के शिक्षक भोला प्रसाद यादव ने भी स्कूल में हरी सब्जियों को उगाने का कार्य शुरू करा दिया है और कहा कि पोषण वाटिका से बच्चों की सेहत में सुधार तो होगा ही बच्चों का ज्ञान भी बढ़ेगा। इसी तहर करनैलगंज के प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर में बेहतर पोषण वाटिका बना है। वहीं नवाबगंज के प्राइमरी स्कूल गोकुला, पूर्व माध्यमिक स्कूल कालीपुर में भी पोषण वाटिका लहलहा रही है। मुजेहना के पूर्व सह समन्वयक शरद सिंह बताते हैं कि उनके ब्लॉक के कई स्कूलों में पोषण वाटिका स्थापित है।
एमडीएम समन्वयक गणेश गुप्ता ने बताया कि कई स्कूलों में सब्जियों को उगाने की पहल हो रही है। इससे पोषण वाटिका के स्थान की मुहिम सफल हो रही है। बजट का इंतजार किए बिना ही यहां पहल हो रही है। बजट मिलने पर नियमों के तहत आवंटन होगा।

बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि स्कूलों में ताजे व हरी सब्जियों की उपलब्धता के लिए शिक्षकों की पहल सराहनीय है। विभाग ने भी पोषण वाटिका के लिए बजट तय किया है। पोषण वाटिका की पहल बेहतर प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed