फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Veena and Prashant hit the target accurately in firing

Gonda News: फायरिंग में वीना और प्रशांत ने लगाया सटीक निशाना

Thu, 02 Nov 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Veena and Prashant hit the target accurately in firing
बेलसर (गोंडा)। फायरिंग प्रतियोगिता में वीना यादव व प्रशांत मिश्र ने सटीक निशाना लगाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आखिरी चरण में सीनियर डिवीजन के 16-16 महिला व पुरुष वर्ग के कैडेट्स ने हिस्सा लिया। दोनों वर्ग में प्रथम तीन स्थान पाने वाले को चयनित किया गया है।
विज्ञापन

महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन सशस्त्र ड्रिल व शिक्षण-प्रशिक्षण कक्षाओं का संचालन किया गया। सुभाष इंटर कॉलेज उमरी बेगमगंज में बने फायरिंग रेंज में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर डिवीजन में प्रशांत कुमार मिश्र ने प्रथम, आशीष चौधरी ने द्वितीय, नागेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार गर्ल्स सीनियर विंग में प्रथम स्थान वीना यादव, द्वितीय हर्षित मिश्रा व तृतीय स्थान प्रियांशी मिश्रा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर ने कहा कि विजेता कैडेट्स ने छह राउंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य भेदन किया। प्रधानाचार्य अजीत सिंह, सूबेदार मेजर तीर्थ कुमार, नायक सूबेदार गुलाब मोहम्मद, हवलदार सत्यवान सिंह, लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय, केयरटेकर ऑफिसर हरिनाथ सिंह, गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर लक्ष्मी गौतम उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed