फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Varanasi Intercity will run from Bahraich via Gonda from tomorrow

Gonda News: बहराइच से वाया गोंडा कल से चलेगी वाराणसी इंटरसिटी

Wed, 23 Aug 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 23 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Intercity will run from Bahraich via Gonda from tomorrow
गोंडा। देवीपाटन मंडल के लोगों के लिए खुशखबरी है। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्रवीर रमण ने 41 माह से बंद चल रही वाराणसी से गोंडा होकर बहराइच के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन का संचालन 25 अगस्त से शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते देश में प्रथम लॉकडाउन 24 अप्रैल 2020 को लगाया गया था। इसी दिन से देशभर की सभी यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। जिसमें वाराणसी से गोंडा होकर बहराइच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14213/14214) भी शामिल थी। तीन साल पांच महीने बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू करने की तैयारी है। इससे गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर के करीब एक करोड़ लोगों को सीधे तौर पर सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन से लोग अयोध्या व काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन करने आसानी से जा सकेंगे। शुक्रवार से शुरू हो रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी कैंट से विस्तार करके वाराणसी सिटी तक 31 अक्तूबर तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन

बहराइच से गोंडा होकर वाराणसी सिटी स्टेशन तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14214) बहराइच से सुबह 05:15 बजे चलकर सुबह 06:40 बजे गोंडा पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन सुबह 07:20 बजे चलकर मनकापुर होते हुए सुबह 08:45 बजे अयोध्या पहुंचेगी। फिर वहां से चलकर दोपहर 01:40 बजे वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (14213) वाराणसी सिटी स्टेशन से दोपहर 02:00 बजे चलकर शाम 05:50 बजे अयोध्या पहुंचेगी। यहां से चलकर शाम 07:05 बजे मनकापुर, रात 08:10 बजे गोंडा व रात 09:45 बजे बहराइच पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे की क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने वाराणसी-बहराइच-गोंडा इंटरसिटी का संचालन शुरू होने पर हर्ष व्यक्त किया है। इसके लिए उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed