फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   vaccination

टीकाकरण के लिए किया प्रेरित

Tue, 25 May 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
vaccination
मसकनवा(गोंडा)। सीएचसी बभनजोत व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा का मंगलवार को विधायक प्रभात वर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण की जानकारी ली तथा टीका लगवा रहे लोगों से बातचीत कर उनकी प्रतिक्रिया जानी। उन्होंने मौजूद लोगों से दूसरों को भी प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन

विधायक प्रभात वर्मा ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. करूणा गुप्ता से ओपीडी सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों से जानकारी ली और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर टेंट व कुर्सियों का इंतजाम कराने का निर्देश दिया। विधायक ने चिकित्सालय के उन्नयन हेतु कार्य योजना बनाने का भी निर्देश दिया। भवन की मरम्मत, रंगाई पुताई व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन

मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा प्राथमिक विद्यालय घनश्यामपुर वह रामदत्तपुर में 18 वर्ष से ऊपर 190 युवाओं ने तथा 45 वर्ष से ऊपर 180 लोगों को मिलाकर 370 लोगों का टीकाकरण हुआ। इस मौके पर डॉ. डीसी वर्मा, फार्मासिस्ट डीके मिश्रा, वरुण देव सिंह, ब्लॉक लेखा प्रबंधक अनीश श्रीवास्तव, एएनम अनुप्रिया श्रीवास्तव, सरिता पांडे, सत्येंद्र तिवारी व शशि कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed