{"_id":"64e4f3eaa37358585d075036","slug":"uproar-in-the-meeting-regarding-commission-gonda-news-c-100-1-slko1028-3090-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कमीशनबाजी को लेकर बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कमीशनबाजी को लेकर बैठक में हंगामा
Tue, 22 Aug 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक विकासखंड सभागार में ग्राम प्रधान व सचिव की बैठक में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां कमीशन के सवाल पर सचिव और प्रधान आमने-सामने आ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। ग्राम प्रधानों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी भी की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
प्रधान संघ की ओर से विकास कार्यों को लेकर मंगलवार को ग्राम प्रधान व सचिव की बैठक बीडीओ इंद्रावती वर्मा की अध्यक्षता में शुरू हुई। ग्राम प्रधानों ने सचिवों पर कमीशनबाजी और विकास कार्यों को लटकाने का आरोप लगाया। सचिव दिलीप उपाध्याय ने इसे खारिज करते हुए कहा कि ग्राम प्रधानों को लगता है कि जो लोग इन कार्यों में लिप्त हैं, उनका नाम लेकर चर्चा की जाए। बेवजह सभी को सामूहिक रूप से न घसीटा जाए। इस पर ग्राम प्रधान हंगामा करने लगे। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया। बीडीओ इंद्रावती वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बहस हुई थी। जिसे सुलझा लिया गया है। हालांकि बैठक पूरी नहीं की जा सकी।