फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Uproar in Municipal Board meeting, objection on 33 proposals

Gonda News: नपाप बोर्ड बैठक में हंगामा, 33 प्रस्तावाें पर आपत्ति

Thu, 14 Nov 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 14 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Municipal Board meeting, objection on 33 proposals
गोंडा नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक करतीं अध्यक्ष उजमा रा​शिद व मौजूद सभासद।
गोंडा। एजेंडे के प्रस्तावों को पढ़कर सुना रहे अधिशासी अधिकारी की आवाज सभासदों के शोर और हंगामे के बीच दबकर रह गई। कुल 39 बोर्ड प्रस्तावों में से 33 पर सदस्यों ने आपत्ति दर्ज करायी है। इस दौरान एक तरफ बेहतर कार्यों के लिए कर्मचारियों का सम्मान किया गया, वहीं दूसरी तरफ वाहन प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर आधे से ज्यादा सभासद लामबंद हो गए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सभासदों ने भवन व भूमि के वार्षिक मूल्य पर कर नियमावली 2024 पर चर्चा की। कर अनुभाग से संबंधित कुछ प्रस्तावों पर सभासदों ने आपत्ति दर्ज कराई तो प्रस्ताव संख्या-4 से प्रस्ताव संख्या-34 को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। सभासदों अलंकार सिंह, दिनेश कश्यप, आशीष मोदनवाल व अन्य ने मांग की कि नाली अवरोध और अतिक्रमण की स्थिति जानने के बाद ही मकान व दुकान नामांतरण प्रस्ताव लिए जाने चाहिए। सभासद अनूप श्रीवास्तव, अब्दुल्ला अंसारी, आजम, इस्राइल समेत डेढ़ दर्जन सभासदों ने आरोप लगाया कि मोहल्लों में कूड़ा गाड़ी कहीं देर से और कहां पहुंचती ही नहीं।
विज्ञापन

इसके अलावा वाहनों के नाम पर फर्जी अंकन से डीजल चोरी की जाती है। लिहाजा वाहन प्रभारी मुश्फिक को हटाया जाना चाहिए। सभासदों ने बिना बोर्ड अनुमोदन के चूना, ब्लीचिंग और वाहन खरीदारी को लेकर भी नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष उजमा राशिद और संचालन ईओ संजय मिश्रा ने किया। कर निर्धारण अधिकारी पीयूष यादव, पालिका अधीक्षक राहुल आनंद, पालिका लिपिक सुधीर श्रीवास्तव, स्वास्थ्य लिपिक फराज, गिरधर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को सम्मानित किया
अध्यक्ष, ईओ और निगरानी समिति सदस्यों की ओर से बेहतर कार्यों करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सभासद प्रकाश हीरू, जलकल लिपिक आशीष आनंद, सफाई निरीक्षक काजी शारिफ, शहर सफाई निरीक्षक संदीप तिवारी और मेट दिनेश के नामों की घोषणा की तो अधिशासी अधिकारी ने उनका माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed