गोंडा में बवाल का वीडियो: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम में हंगामा, सेल्फी के विवाद में हुआ पथराव
Brij Bhushan Sharan Singh News : मौके पर कुर्सियां तोड़ी गई हैं। पुलिस ने स्थित संभाल ली है। भिड़ने वाले दोनों गुट सांसद बृजभूषण के समर्थक हैं और अल्पसंख्यक मोर्चे के सम्मेलन के दौरान नारेबाजी कर रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के काफिले में शनिवार को गोंडा में बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि दो प्रधानों के समर्थक सेल्फी लेने के चक्कर में आपस में ही भिड़ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पथराव हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बृजभूषण मौके से निकल चुके हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh: Ruckus erupted at the venue of an event of BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh in Gonda. The incident occurred when two groups of the MP's supporters clashed with each other reportedly over clicking of selfies. pic.twitter.com/tDUIvD9BSs
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 17, 2023विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कटराबाजार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरांव ग्राम पंचायत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में आपसी झड़प हो गई। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंच से नीचे उतरते समय बृजभूषण के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में इब्राहिमपुर ग्राम पंचायत के प्रधान और पूर्व प्रधान में धक्का-मुक्की हुई। फिर इनके समर्थकों ने आपस में मारपीट शुरू कर दी।