फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Uproar among students over submitting copies before time, examination center cancelled.

Gonda News: समय से पहले कॉपियां जमा कराने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा केंद्र निरस्त

Wed, 28 Jan 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 28 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Uproar among students over submitting copies before time, examination center cancelled.
महाविद्यालय में हंगामा करते विद्यार्थी। - फोटो :
गोंडा/ बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर से संबद्ध पंडित जग नारायण शुक्ल ग्रामीण महाविद्यालय रानीपुर पहाड़ी तरबगंज में मंगलवार को परीक्षा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। देर से काॅपियां देने, समय से पहले जमा कराने, नकल कराए जाने और गोपनीय सूचना लीक जैसे गंभीर आरोपों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से लिया। मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र भी निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

20 जनवरी से चल रही विश्वविद्यालय की परीक्षा में मंगलवार को स्नातक जीव विज्ञान का पेपर था। पंडित जग नारायण शुक्ल ग्रामीण महाविद्यालय रानीपुर पहाड़ी तरबगंज में 350 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि काॅपियां पहले देर से दी गईं। बाद में समय से पहले ले ली गई। कुछ छात्रों को अलग कक्ष में बैठाकर नकल कराने का आरोप लगाते हुए विद्यार्थियों ने हंगामा किया। उधर, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

उधर, कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पंडित जग नारायण शुक्ल ग्रामीण महाविद्यालय, तरबगंज का परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया है। अब इस महाविद्यालय की बची हुईं परीक्षाएं विपिन बिहारी शरण सिंह स्मारक महाविद्यालय तरबगंज में कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य ने संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य व केंद्राध्यक्ष को रिकॉर्ड के साथ 28 जनवरी तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में देनी होगी रिपोर्ट
कुलपति ने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति में डीन कॉमर्स प्रो. बीपी सिंह को अध्यक्ष, प्रो. मंशाराम वर्मा को सदस्य व कुलसचिव परमानंद सिंह को संयोजक नामित किया गया है। समिति को पांच दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही महाविद्यालय में प्राचार्य नियुक्ति से संबंधित गोपनीय सूचना लीक होने में सहायक कुलसचिव की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed