Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Upon being struck by the arrow, Maricha fell into Lanka

Gonda News: बाण लगते ही लंका में जाकर गिरा मारीच

Tue, 03 Nov 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 03 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Upon being struck by the arrow, Maricha fell into Lanka
रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
करनैलगंज। छतईपुरवा के निकट ब्रह्मचारी स्थान पर श्री बाल रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला उत्सव में सोमवार रात ताड़का वध और मारीच दरबार की लीला का मंचन किया गया। सपा नेता भवानी भीख शुक्ल ने आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि राक्षसों के आतंक से परेशान ऋषि-मुनियों ने महर्षि विश्वामित्र से रक्षा की गुहार लगाई। यज्ञ की सुरक्षा के लिए विश्वामित्र अयोध्या पहुंचे और राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को साथ भेजने का आग्रह किया। गुरु वशिष्ठ के समझाने पर दशरथ ने दोनों पुत्रों को उनके साथ जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन

वन में श्रीराम ने ताड़का का वध किया। इसके बाद यज्ञ में विघ्न डालने पहुंचे मारीच को बाण से समुद्र पार लंका पहुंचा दिया, जबकि सुबाहु को मार गिराया। विश्वामित्र ने राम को बल और अतिबल विद्या प्रदान की। लखनऊ और कानपुर से आए कलाकारों ने आकर्षक झांकियों से प्रसंगों को जीवंत किया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धू-धूकर जला रावण का पुतला
नवाबगंज। कटरा शिवदयालगंज में श्री अवध रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव में सोमवार रात नारांतक वध और रावण वध का मंचन किया गया। राम के हाथों रावण का अंत होते ही परिसर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद करीब 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन और निर्देशन विनोद कुमार गुप्ता व कपिल नाथ गुप्ता ने किया। (संवाद)

रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed