फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   UP: In Gonda, a mother who ran to save her son from a truck was herself struck by a dumper; both died. Highway

UP: गोंडा में बेटे को ट्रक से बचाने दौड़ी मां भी डंपर की चपेट में आई, दोनों की मौत; हाईवे पर दो घंटे जाम

Sat, 25 Jul 2026 10:42 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 25 Jul 2026 10:42 AM IST
सार

गोंडा में तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से मां और 11 वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर जाम हटाया गया। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर फरार चालकों की तलाश और जांच जारी है।

विज्ञापन
UP: In Gonda, a mother who ran to save her son from a truck was herself struck by a dumper; both died. Highway
हादसे की मां-बेटे की मौत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गोंडा के कौड़िया थाना क्षेत्र के आर्यनगर चौराहे पर शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसके 11 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों शवों को गोंडा-बहराइच हाईवे पर रखकर करीब दो घंटे तक जाम लगाया। पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया।

विज्ञापन


कटरा बाजार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-12 गंगादीन पुरवा निवासी हरिओम जायसवाल अपनी पत्नी रीता देवी उर्फ खुशबू (26), 11 वर्षीय पुत्र लकी और तीन वर्षीय बेटे अक्षु के साथ रीता की मां की तेरहवीं में शामिल होने के लिए आर्यनगर आए थे। शनिवार रात करीब 11:50 बजे परिवार ससुराल से वापस लौटने की तैयारी कर रहा था। घर के बाहर कार खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने कार के पास खड़े लकी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए

बेटे को घायल देखकर रीता देवी उसे बचाने के लिए सड़क की ओर दौड़ीं, लेकिन पीछे से आ रहे दूसरे कंटेनर की चपेट में आ गईं। हादसे में मां और बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।

घटना से गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) राधेश्याम राय और क्षेत्राधिकारी करनैलगंज आनंद राय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर फरार चालकों की तलाश शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed