{"_id":"68372301709d2167af02218e","slug":"up-eight-teachers-sacked-in-gonda-educational-documents-found-fake-during-verification-did-not-reach-school-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोंडा में आठ शिक्षक बर्खास्त, सत्यापन में फर्जी मिले शैक्षिक दस्तावेज; आवंटन के बाद नहीं किया ज्वाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गोंडा में आठ शिक्षक बर्खास्त, सत्यापन में फर्जी मिले शैक्षिक दस्तावेज; आवंटन के बाद नहीं किया ज्वाइन
Wed, 28 May 2025 08:21 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, गोंडा
अमर उजाला संवाद, गोंडा
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 28 May 2025 08:21 PM IST
सार
Teacher sacked in Gonda: गोंडा में आठ शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। यह सभी शिक्षक नौकरी में फर्जी दस्तावेज की वजह बर्खास्त किए गए।
विज्ञापन
गोंडा में फर्जी शिक्षक बर्खास्त।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नियुक्ति के मामले में बुधवार को आठ शिक्षकों पर गाज गिरी। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने आठ शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। बीएसए ने बताया कि 12,460 शिक्षक भर्ती के तहत दो चरणों में जिले में 30 दिसंबर 2023 और सात जनवरी 2024 को 637 अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक का नियुक्ति पत्र दिया गया था।
विज्ञापन
इसमें संतोष कुमार, संजय कुमार शंखवार और अखिलराज आनंद नियुक्ति पत्र लेने के बाद भाग गए। संजय कुमार ने प्राथमिक विद्यालय मुंगरौल मुजेहना, भारत रत्न सोनी ने नरायनपुर साल करनैलगंज, हर्ष सिंह ने कंपोजिट विद्यालय बनकटी अर्जुन सिंह मुजेहना, रमाकांत श्रीवास्तव ने प्राथमिक विद्यालय कधरा इटियाथोक और अरुण कुमार सागर ने कंपोजिट विद्यालय लोहंगपुर डीह परसपुर का आवंटन कराया। मगर, नियुक्ति पत्र व विद्यालय आवंटन पत्र लेने के बाद विद्यालय नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
पटल प्रभारी नीरज त्रिपाठी की अगुवाई में इनके दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया तो हकीकत सामने आ गई। पुलिस सत्यापन में निवास प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया। आशंका है कि दूसरे के शैक्षिक अभिलेख पर नौकरी हासिल की गई। विभाग की ओर से इन्हें नोटिस जारी कर जानकारी मांगी गई तो भी कोई जवाब नहीं मिला। तीन नोटिस जारी करने के बाद अब इनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन