फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   UP Board exam today

यूपी बोर्ड परीक्षा आज से

Wed, 17 Feb 2016 11:14 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
UP Board exam today
अब यूपी बोर्ड परीक्षा की उल्टी गिनती समाप्त हो गई है। गुरुवार को 103723 बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे। आधी अधूरी तैयारियों के बीच दो पालियों में होनी वाली परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल तथा शाम की पाली में इंटरमीडिएट के बच्चे शामिल होंगे। पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल का हिंदी व इंटरमीडिएट का सैन्य विज्ञान का पेपर होगा, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का हिंदी पेपर होगा।
विज्ञापन


परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सात सचल दस्तों का गठन किया गया है तथा 17 स्टेटिक व 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं, लेकिन जिन सचल दस्तों को लगाया गया है, उनके पास वाहन नहीं है। अभी तक केवल एक विभाग ने एक वाहन दिया है। वहीं, किसी भी केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है और न ही वीडियोग्राफी होगी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 103723 छात्र-छात्राओं को परीक्षा दिलाने के लिए यहां 215 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 23 को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल विहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए सात सचल दल व 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सात जोनल व 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। परीक्षा के  लिए 5360 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है।

अब वर्ष 2015-16 में परीक्षा केंद्रों से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों की उपस्थिति व विद्यालय की गतिविधियों की सूचनाएं मोबाइल के जरिये विभाग के सर्वर पर दी जाएंगी।

इसके लिए परीक्षा केंद्र प्रभारियों, केंद्र व्यवस्थापकों व परीक्षा सहायकों की 11 फरवरी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उक्त परीक्षा प्रभारी एन्ड्रॉयड मोबाइल के साथ उपस्थित हुए।

परीक्षा कक्ष में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा पाएगा। कक्ष निरीक्षक के साथ-साथ छात्र-छात्राएं न तो मोबाइल ले जा पाएंगे और न ही अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।

कक्ष निरीक्षक उस विषय का अध्यापक नहीं होगा, जिस विषय की उस दिन परीक्षा होगी। कक्ष निरीक्षकों के पास जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा जारी परिचय पत्र होना अनिवार्य है।


एक कक्ष में 40 परीक्षार्थी बैठेंगे और दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। एक बेंच पर दो ही परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षार्थी सीटिंग प्लान के तहत ही बैठेंगे। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाएगी।  

यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या
हाईस्कूल संस्थागत
बालक-28229
बालिका-24917

व्यक्तिगत
बालक-2322
बालिका-691

इंटरमीडिएट संस्थागत
बालक-23291
बालिका-20444

व्यक्तिगत
बालक-2422
बालिका-1407
नोट-हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल परीक्षार्थी 103723
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed