{"_id":"62473c5dec5cad277a3eb364","slug":"up-board-exam-gonda-news-lko6241602185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: 143 केंद्रों पर डबल लॉक की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: 143 केंद्रों पर डबल लॉक की हुई जांच
विज्ञापन
फोटो-25-गोंडा में परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण करते डीएम-एसपी। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बलिया कांड के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन ने बोर्ड परीक्षा के 143 केंद्रों में डबल लॉक की जांच की। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार व एसपी संतोष कुमार मिश्र ने परीक्षा केंद्रों की पड़ताल की। पहली पाली में इंटर के औद्योगिक संगठन विषय की परीक्षा थी। जिसमें कोई परीक्षार्थी नही था। दूसरी पाली में इंटर के शस्य विज्ञान, मानव विज्ञान, कृषि अभियंत्रण, पशुपालन, पशुचिकित्सा विषय की परीक्षा में 684 परीक्षार्थियों में 631 ने परीक्षा दी। 53 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भीखी राम बरसाती लाल इंटर कॉलेज करछुलिया, जगत पाल सिंह इंटर कॉलेज बालपुर, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहपुर बालपुर, तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर, महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज तरबगंज तथा डॉ. भीम राव अंबेडकर इंटर कॉलेज तरबगंज में डबल लॉक में रखे प्रश्नपत्रों की सील व सुरक्षा को देखने के लिए लॉक खुलवाया तथा स्वयं उसे देखा। वहां पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्रधानाचार्यों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वे डबल लॉक की सुरक्षा मानक अनुरूप सुनिश्चित कराएं तथा यह देखें कि प्रश्न पत्र हर हाल में गोपनीय रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम करनैलगंज हीरालाल, एसडीएम तरबगंज कुलदीप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, सीओ मुन्ना उपाध्याय, शिराज शुक्ला सहित परीक्षा केन्द्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पीएम ने दिया तनावमुक्त शिक्षा का संदेश
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम 5.0 का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय विद्यालय रेल परिसर में लाइव टेली कास्ट में 375 बच्चे और समस्त विद्यालय रहे। प्रधानमंत्री ने चर्चा के दौरान परीक्षा में तनाव से मुक्ति और खुले स्वस्थ मन से परीक्षा में शामिल होने का संदेश दिया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन क्लास और ऑफलाइन क्लास के लाभ के बारे में चर्चा किया। केंदीय विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। बच्चों में परीक्षा को लेकर जो तनाव की स्थिति देखी जाती है, उसमें कार्यक्रम संजीवनी की तरह होते हैं। कहा कि ऐसा कार्यक्रम है, जो बच्चों को उनके भावी जीवन के तैयार करता है। कार्यक्रम के बारे में कक्षा 12 से मांडवी सिंह, हिमांशु शुक्ला, अंग्रेजी शिक्षिका पूजा कुमारी, हिंदी शिक्षक हरिशंकर ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान शिक्षक पंकज कुमार, इंतखाब आलम, गणेश कुमार, श्याम कुमार, महाजन यादव, फिरोज अहमद, विशाल पांडेय, सविता सिंह, रवि प्रकाश आदि शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। (संवाद)