UP: 21.47 करोड़ का कोऑपरेटिव बैंक घोटाला, आरोपियों की छह करोड़ की संपत्ति होगी जब्त
गोंडा में सहकारी बैंक के 21.47 करोड़ रुपये के घोटाले में पुलिस ने आरोपियों की संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई शुरू की है। जांच में फर्जी ऋण के जरिए गबन का खुलासा हुआ। कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और अन्य की तलाश जारी है, जबकि करोड़ों की संपत्ति चिन्हित की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की गोंडा शाखा में हुए 21.47 करोड़ रुपये के बहुचर्चित घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। मामले में नामजद 15 आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। जांच में अब तक करीब छह करोड़ रुपये की संपत्ति का आकलन किया गया है। इनमें लग्जरी गाड़ियां, फ्लैट और जमीन शामिल हैं। आरोपी लखनऊ, अयोध्या व गोंडा के रहने वाले हैं।
अब तक की विवेचना में पुलिस ने सात आरोपियों की 4.11 करोड़ रुपये की संपत्तियों का विस्तृत ब्योरा जुटाया है। इनमें मुख्य आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन पाल भी शामिल हैं। अन्य आरोपियों की संपत्ति का पता लगाने में पुलिस टीम जुटी है।
जांच अधिकारी सभाजीत सिंह ने बताया कि मामले में पवन पाल, राघवराम, गीता वर्मा, शिवाकांत, मोहम्मद असलम और अजय को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी सुमित्रा पाल की मृत्यु हो चुकी है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
ऐसे हुआ था खेल
घोटाले का खुलासा बैंक की ऑडिट रिपोर्ट में हुआ। जांच में सामने आया कि बैंक के अधिकारियों और खाताधारकों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज के आधार पर ऋण स्वीकृत किए गए। 210 खातों के माध्यम से 21.47 करोड़ रुपये का गबन किया गया। मामले में 12 जनवरी को कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
सात आरोपियों की कहां कितनी संपत्ति
आरोपी संपत्ति
पवन पाल इनोवा (30 लाख)
संजना पाल अर्टिगा (10 लाख), फ्लैट (लखनऊ) 40 लाख, फ्लैट (बाराबंकी) 25 लाख
जय प्रताप स्विफ्ट कार (10 लाख), जमीन (अयोध्या) 80 लाख
राज प्रताप इनोवा (30 लाख), एसयूवी 700 (20 लाख), जमीन (अयोध्या )70 लाख
शिवाकांत जमीन (गोंडा) 20 लाख
गीता वर्मा जमीन (गोंडा) 06 लाख
फूल मोहम्मद जमीन (गोंडा ) 70 लाख
इन्हें बनाया गया है आरोपी
- पवन पाल, तत्कालीन शाखा प्रबंधक, कृष्णा नगर कॉलोनी, अयोध्या।
- अजय कुमार, तत्कालीन शाखा प्रबंधक, कंधी मुराव का शिवाला पंचवटी नरही, लखनऊ।
- सुशील कुमार गौतम, तत्कालीन शाखा प्रबंधक, आलोक नगर सीतापुर रोड निराला नगर, लखनऊ।
- पवन कुमार, तत्कालीन सहायक कैशियर, बारून बाजार उसरू अमौना कादीपुर, अयोध्या।
- सुमित्रा पाल, कृष्णानगर कॉलोनी, अयोध्या। (अब मृतक)
- संजना सिंह खाताधारक, कृष्णानगर कॉलोनी, अयोध्या।
- राज प्रताप सिंह खाताधारक, कृष्णानगर कॉलोनी, अयोध्या।
- जय प्रताप सिंह खाताधारक, कृष्णानगर कॉलोनी, अयोध्या।
- फूल मोहम्मद खाताधारक, दौलतपुरवा खिराभा खोरहंसा देहात कोतवाली, गोंडा।
- राघवराम खाताधारक, बहलोलपुर, गोंडा।
- शिवाकांत वर्मा खाताधारक, इमलिया गुरुदयाल नगर कोतवाली, गोंडा।
- रितेंद्र पाल सिंह खाताधारक, बालपुर हजारी, गोंडा।
- गीता देवी वर्मा, इमलिया गुरुदयाल नगर कोतवाली, गोंडा।
- दुष्यंत प्रताप सिंह, सालपुर बाजार बिशुनपुर बैरिया, गोंडा
- मोहम्मद असलम, मरचौर करनैलगंज, गोंडा।
- प्रतीक कुमार सिंह, कचनापुर कुर्था करनैलगंज, गोंडा।