{"_id":"65355c4bf80b01b6c4025918","slug":"unknown-vehicle-crushes-innocent-girl-death-gonda-news-c-100-1-slko1026-6469-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अज्ञात वाहन ने मासूम बालिका को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अज्ञात वाहन ने मासूम बालिका को रौंदा, मौत
Sun, 22 Oct 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
स्नेहा। फाइल फोटो
बेलसर (गोंडा)। गोंडा-बेलसर मार्ग पर विजय नगर कस्बे में रविवार की शाम मां के संग घर जा रही एक मासूम बालिका को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। जिससे बालिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
तरबगंज थाना क्षेत्र के डिडिसियाकला पनईपुरवा निवासी रामभवन मिश्र की बेटी स्नेहा मिश्रा (8) अपनी मां के साथ अष्टमी पर मंदिर दर्शन करने गई थी। वहां से शाम को दोनों टैक्सी से वापस विजय नगर पहुंची। दोनों टैक्सी से उतरकर अपने घर जा रही थीं। तभी बेलसर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्नेहा को रौंद डाला। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे सीएचसी बेलसर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। स्नेहा के दादा रमेश मिश्र ने थाना तरबगंज में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष तरबगंज समशेर सिंह ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।