फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   United efforts needed to get rid of traffic jams

Gonda News: जाम से छुटकारे के लिए एकजुट प्रयास की जरूरत

Fri, 27 Feb 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 27 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
United efforts needed to get rid of traffic jams
संवाद न्यूज एजेंसी कार्यालय में संवाद कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते व्यापारी, पेंशनर, छात्र व
गोंडा। शहर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या जिम्मेदारों की लापरवाही व उदासीनता के कारण लाइलाज होती जा रही है। अफसरों की लापरवाही से सड़कों के फुटपाथ पर हो रहे अतिक्रमण, बेतरतीब पार्किंग और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की कमी जाम की परेशानी को बढ़ा रही है। इसकी रोकथाम के लिए एकजुटता के साथ सभी को ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहिए। यह बात शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से कार्यालय परिसर में संवाद कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में खुलकर सामने आई।
विज्ञापन

इसमें व्यापारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने हिस्सेदारी कर जाम की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की। गोंडा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आदित्य पाल ने कहा कि शहर को जाम से छुटकारा दिलवाने के लिए प्रशासन को पहले अपनी नीयत साफ करना होगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान में पारदर्शिता जरूरी है। यातायात व्यवस्था के नाम पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी जाती है, जिससे लोग मजबूरन गलत दिशा से आवागमन को विवश होने के साथ जाम की परेशानी को बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र आर्य ने जाम की समस्या के लिए ट्रैफ़िक नियमों के प्रति जागरूकता न होने को कारण बताया। महामंत्री शिव कुमार सोनी ने कहा कि अतिक्रमण जाम की सबसे बड़ी वजह है। सड़क किनारे अस्थायी दुकानों और अवैध कब्जों के कारण आमजन को भारी परेशानी उठाना पड़ रही है। जिला संगठन मंत्री मुकेश शुक्ला ने कहा कि जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए दीर्घकालिक योजना बनाकर अमल किया जाए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि कोतवाली नगर के सामने संचालित बैंक और दुकानों के पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे आए दिन यातायात बाधित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग का हो बेहतर प्रबंध
पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष केबी सिंह ने कहा कि जब तक शहर में व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक जाम की समस्या खत्म नहीं हो सकती। बड़े-बड़े संस्थान खुल गए हैं, लेकिन पार्किंग का अभाव बना हुआ है। शिक्षक अजय पाठक ने कहा कि बनाए गए वेंडिंग ज़ोन प्रभावी ढंग से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। इस पर गंभीरता से विचार करते हुए नए वेंडिंग ज़ोन विकसित किए जाएं।
इंकलाब फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि शहर में बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल खुल गए हैं, लेकिन पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिससे यातायात दबाव बढ़ रहा है। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के अध्यक्ष शिवम पांडेय ने कहा कि बड़गांव पुलिस चौकी चौराहा और एलबीएस चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर रोजाना लोग जाम से जूझते हैं। यहां यातायात प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था जरूरी है।


जाम से छुटकारे के लिए हो विशेष प्रयास
मुकेश धनकानी, अनुज और हिमांशु समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निष्पक्ष और नियमित रूप से की जाए। साथ ही पार्किंग, सिग्नल लाइट और वेंडिंग ज़ोन जैसी व्यवस्थाओं को धरातल पर लागू किया जाए, तभी शहर को जाम से वास्तविक राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed