{"_id":"1bff6c02f624d2138b756ceb732f5874","slug":"unfinished-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल का निर्माण अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल का निर्माण अधूरा
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय ब्लॉक के जिगनिहवा गांव में 54 लाख रुपये की लागत से बन रहे पुल का निर्माण दो साल से ठप पड़ा है। कार्यदाई संस्था ने केवल खंभों का ही अब तक निर्माण कराया है। ग्रामीण दो साल से पुल निर्माण पूरा होने की आस लगाए बैठे हैं।
ग्रामीणों ने सीएम और डीएम को पत्र भेजकर पुल निर्माण पूरा कराने व कार्यदाई संस्था के खिलाफ जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
जिगनिहवा निवासी पंकज कुमार पांडेय, बरगोरी, बेन बहादुर, जगरौब अली, मूसे, शिवपलटन, लौटन, संतोष कुमार व बाबूराम आदि ने सीएम और डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि 2013-14 में कवही नाले पर पुल बनाने का कार्य कार्यदाई संस्था ने शुरु किया था।
जांच-पड़ताल किए जाने पर पता चला कि कार्यदाई संस्था को पुल निर्माण के लिए 54 लाख रुपये विधायक निधि से भुगतान भी कर दिया गया है। कार्यदाई संस्था ने पुल निर्माण के लिए खंभे तो बना दिए लेकिन उसके बाद कोई कार्य नहीं कराया।
विज्ञापन
गांव का मुख्य मार्ग होने के कारण लोगों को आवागमन के लिए काफी दिक्कतें होती हैं। कवही नाले का पुल न बनने से लोगों का बरसात के समय गांव के बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से पुल निर्माण कराने तथा कार्यदाई संस्था के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने दो साल से कवही नाले पर बंद पड़े पुल निर्माण की शिकायत की है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -गंगाराम गुप्ता, एडीएम बलरामपुर