फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Unemployed even after B.Tech and B.Ed, companies are not coming to the job fair

Gonda News: बीटेक व बीएड तक बेरोजगार, रोजगार मेले में नहीं आ रही कंपनियां

Wed, 30 Apr 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 30 Apr 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Unemployed even after B.Tech and B.Ed, companies are not coming to the job fair
गोंडा। जिले के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में बुधवार को आयोजित रोजगार मेले में बीटेक व बीएड डिग्रीधारक युवक पहुंचे। मगर यहां रोजगार मेला समूह लोन फाइनेंस कंपनी और 24 अभ्यर्थियों में सिमट कर रह गया। आठ अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए समूह लोन फाइनेंस कंपनी की ओर से बहराइच क्षेत्रीय कार्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रोजगार मेले में बेरोजगार युवक व युवतियों को निजी कंपनियों में नौकरी के लिए आमंत्रित किया गया था। यहां बीटेक की डिग्री हासिल करने वाले अजय सिंह, बीएड की डिग्री हासिल करने वाली अमिशा नाग, बीएससी एजी की डिग्री हासिल करने राघवेंद्र शुक्ल समेत 24 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट लिमिटेड के प्रतिनिधि प्रवीण सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी में गांव-गांव समूह लोन देने व वसूली का काम है।
विज्ञापन

100 पदों पर युवाओं के चयन के लिए पहुंचे हैं। मगर, उन्हें आठ योग्य उम्मीदवार ही मिले। उन्होंने 12 लोगों में आठ का चयन किया है। बहराइच क्षेत्रीय कार्यालय में इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया। एक महीने प्रशिक्षण के दौरान आठ हजार रुपये देने के दावे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 11 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ ही तमाम सुविधाएं देने का अभ्यर्थियों से दावा किया है। सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य ने बताया कि पोर्टल बेस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में बच्चे अधिक से अधिक पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराकर शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed