फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Underpass will be built near Pathwaliya on Gonda-Lucknow railway route.

Gonda News: गोंडा-लखनऊ रेल मार्ग पर पथवलिया के पास बनेगा अंडरपास

Wed, 19 Feb 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Underpass will be built near Pathwaliya on Gonda-Lucknow railway route.
गोंडा। शहर से सटे पथवलिया ग्रामसभा के कुसहवा, कंदरवा, बखरवा सहित अन्य मजरों में रहने वाले करीब दस हजार लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गोंडा-लखनऊ रेल मार्ग पर अंडरपास न होने से यहां के लोगों को हो रही दिक्कत का डीएम नेहा शर्मा ने संज्ञान लिया। इसके बाद उन्होेंने रेलवे के अधिकारियों से बात की। इसके बाद अंडरपास के निर्माण को हरी झंडी मिल गई।
विज्ञापन

दरअसल, मुख्यालय से सटी पथवलिया ग्राम सभा के बीचों बीच से होकर गोंडा लखनऊ रेल मार्ग गुजरती है। ऐसे में ग्राम सभा के कुछ मजरे इधर तो कुछ उधर है। ऐसे में लोगों को दिक्कत होती थी। यहां तक कि 500 मीटर की दूरी के लिए पांच किलोमीटर तक का चक्कर काटना पड़ता था। इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान ऊषा देवी के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने तीन फरवरी 2025 को जिलाधिकारी नेहा शर्मा से भेंट कर इस समस्या से अवगत कराया एवं अंडरपास निर्माण की मांग रखी।
विज्ञापन


डीएम ने समस्या का संज्ञान लेते हुए तत्काल पूर्वोत्तर रेलवे, गोंडा जंक्शन के क्षेत्रीय प्रबंधक (एरिया मैनेजर) को पत्र भेजा। इसमें रेलवे लाइन के किमी. 663/9/12 के बीच, पुल संख्या 357 के पूरब अंडरपास निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने इस प्रस्ताव को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात स्थानीय निवासियों को आवागमन में अत्यधिक सुविधा प्राप्त होगी, जिससे उनका दैनिक जीवन सुगम एवं सुरक्षित होगा। पथवलिया के ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed