{"_id":"68e952f60e4a2abc41057cbb","slug":"uncontrolled-truck-smashes-electric-pole-policeman-escapes-gonda-news-c-100-1-gon1041-145334-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा बिजली का पोल, पुलिसकर्मी बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा बिजली का पोल, पुलिसकर्मी बचे
Sat, 11 Oct 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
करनैलगंज। कस्बे में बीती रात अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारकर बिजली का पोल तोड़ दिया। हादसे में मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मी बच गए।
लखनऊ रोड पर बाबा हरिदास मंदिर के पास बृहस्पतिवार रात एक बजे गश्त पर निकले कोतवाल तेज प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी राजीव कनौजिया, अख्तर अली, प्रवीण कुमार और मोहम्मद करीम आदि पुलिसकर्मी खड़े थे। इसी दौरान कानपुर से गोंडा जा रहे मिनी ट्रक के चालक को झपकी आ गई। परिणाम स्वरूप ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित ट्रांसफार्मर और 11 हजार वोल्ट के खंभे से टकरा गया। टक्कर से हाई वोल्टेज लाइन में विस्फोट हो गया और खंभा टूटकर गिर गया। पास ही खड़े पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।
घटना के बाद बालकराम पुरवा, बालूगंज, भैरवनाथ पुरवा और कसग़रान में बिजली गुल हो गई, जिसे शुक्रवार देर शाम तक बहाल नहीं किया जा सका। कोतवाल ने घटना की जानकारी बिजली विभाग को दी और ट्रक को कोतवाली ले गए। बिजली विभाग के अवर अभियंता रामा जी ने बताया कि नया खंभा और ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन बनाया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।