फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Uncle confessed that he had strangled his innocent niece after raping her

Gonda News: चाचा ने कुबूला, दुष्कर्म के बाद दबाया था मासूम भतीजी का गला

Sun, 29 Jun 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Uncle confessed that he had strangled his innocent niece after raping her
रुपईडीह/गोंडा। कौड़िया इलाके के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या के मामले में गिरफ्तार उसके चाचा ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दिनदहाड़े बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना के बाद परिजन व रिश्तेदार ही शक के दायरे में थे। परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। बच्ची की मां से पूछताछ में पता चला कि उनका सगा देवर ही परिजनों को घटनास्थल पर ले गया। जहां से पुलिस ने शव बरामद किया। घटनास्थल से एक चप्पल बरामद हुई। बच्ची की मां ने चप्पल पहचान ली। पुलिस को बताया कि चप्पल उनके देवर की है। पुलिस ने बच्ची के चाचा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो खुलासा हो गया। उसने कुबूला कि बच्ची को खिलाने के बहाने साइकिल से ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची किसी को बता न दे, इस वजह से गला दबाकर हत्या करके शव टेढ़ी नदी के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के कपड़ों से दुष्कर्म के भी सुबूत मिले हैं। गुनाह कुबूल करने के बाद उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी के चेहरे पर शिकन तक नहीं
गिरफ्तारी के बाद भी आरोपी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने बताया कि आरोपी रात में भोजन करने के साथ ही सामान्य रहा। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में पैरवी करके आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम


रविवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत तीन डॉक्टरों के पैनल ने बच्ची का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार व गांव के लोग मौजूद रहे। हर कोई दिल दहला देने वाली इस घटना की ही चर्चा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed