फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Umeed Portal will help you in making your dreams come true and choosing your career

Gonda News: उम्मीद पोर्टल से संवरेंगे सपने, मिलेगी कॅरिअर चुनने में मदद

Tue, 05 May 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 05 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Umeed Portal will help you in making your dreams come true and choosing your career
गोंडा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बाद कॅरिअर चुनने को लेकर अब विद्यार्थियों को भटकना नहीं पड़ेगा। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के सपनों को सही दिशा देने के लिए उम्मीद पोर्टल की शुरुआत की है। इस डिजिटल पहल के जरिए छात्र-छात्राओं को कॅरिअर, कोर्स, रोजगार और मार्गदर्शन से जुड़ी विस्तृत जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकेगी। उन्हें इसके लिए दौड़भाग नहीं करना पड़ेगी।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के करीब 81,356 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन्हें बेहतर कॅरिअर चुनने से जुड़ी जानकारी मुहैया कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उम्मीद पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल पर विज्ञान, वाणिज्य, कला, इंजीनियरिंग, विधि और गणित समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 555 से अधिक कॅरिअर विकल्पों की जानकारी उपलब्ध है। इसमें पाठ्यक्रमों की प्रकृति, संभावनाएं, आवश्यक विषयों और संबंधित शिक्षण संस्थानों का पूरा विवरण भी शामिल है।
विज्ञापन

इसके माध्यम से छात्रों को विशेषज्ञों से काउंसिलिंग की सुविधा भी मिलेगी, जिससे वह अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार सही निर्णय ले सकेंगे। विद्यार्थियों को इस पोर्टल के प्रति जागरूक बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर कॅरिअर क्लब भी गठित किए जाएंगे। इसके माध्यम से समय-समय पर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन भी होगा। इसके अलावा रोजगार मेलों के माध्यम से छात्रों को पढ़ाई के साथ ही अपने भविष्य की बेहतर योजना बनाने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि यह पहल छात्र-छात्राओं को जागरूक बनाने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर कॅरिअर चयन की दिशा में सशक्त बनाएगी। इस पोर्टल का इस्तेमाल कर विद्यार्थी घर बैठे ही अपने भविष्य की रूपरेखा तैयार कर प्रतिस्पर्धा के इस दौर में खुद को बेहतर तरीके से तैयार कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed