फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two youths lost their lives in road accidents

Gonda News: सड़क हादसों में दो युवकों की जान गई

Sun, 12 Oct 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 12 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two youths lost their lives in road accidents
रुपईडीह/झंझरी। रफ्तार के कहर ने करवा चौथ पर्व पर दो सुहागिनों की खुशियां छीन लीं। बहराइच के पयागपुर में बहन के घर करवा चौथ व्रत का सामान देकर बाइक से लौट रहे शहर के दत्तनगर कुर्मीपुरवा निवासी शिवकुमार वर्मा (40) की आर्यनगर में ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, एक अन्य हादसे में गोंडा से ऑटो से घर लौट रहे बहराइच के विशेश्वरगंज के कांधभारी होलागाड़ा निवासी संदीप चौहान (30) की भी बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

दत्तनगर कुर्मीपुरवा निवासी राजेश वर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक बजे चचेरे भाई शिवकुमार वर्मा पयागपुर में बहन के यहां करवा चौथ का सामान लेकर बाइक से गए थे। वहां से लौटते समय आर्यनगर में सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इससे वह सड़क पर गिर गए। तभी उधर से निकल रहे ट्रक से कुचल गए। गंभीर रूप से घायल शिवकुमार को मुख्यालय के निजी चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में शिवकुमार की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा बेनीमाधव की तहरीर पर बाइक व ट्रक चालक के विरुद्ध केस पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, कांधभारी होलागाड़ा निवासी जितेंद्र चौहान ने बताया कि भाई संदीप चौहान अपनी पत्नी लालमती, बेटी आरोही (10) व बेटे अंश (02) के साथ गोंडा शहर में रहकर मजदूरी करते थे। शुक्रवार दोपहर उनकी पत्नी लालमती करवा व्रत रखने के साथ ही पूजन के लिए बच्चों के साथ गांव चली गई थीं। मजदूरी करने के बाद देर शाम संदीप ऑटो से घर जा रहे थे। रात आठ बजे बहराइच मार्ग पर बिमौर में पेट्रोल पंप के पास ऑटो के सामने छुट्टा जानवर आ गया। इससे ऑटो पलट गया। सड़क पर गिरने के बाद संदीप तेज रफ्तार में जा रही बाइक की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गए। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौत के बाद पत्नी हुईं बेसुध

खेती-किसानी पर परिवार का भरण-पोषण करने वाले शिवकुमार की मौत से पत्नी सुनीता बेसुध हो गईं। उनके दो बेटे कुलदीप व संदीप हैं। शिवकुमार ही परिवार में इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, संदीप चौहान चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी मौत से पत्नी लालमती बेसुध हो गईं। परिवार की महिलाओं ने किसी तरह से उन्हें संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed