{"_id":"675887f995b084ee9c0613fc","slug":"two-youths-going-to-a-wedding-died-in-a-road-accident-gonda-news-c-100-1-gon1003-128773-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शादी में जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शादी में जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
Tue, 10 Dec 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के सालपुर चौकी क्षेत्र में सिसउर अंदूपुर चौराहे के पास सोमवार देर रात बाइक की लोडर ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक की मेडिकल कॉलेज में सांसें थम गईं। दोनों बाइक से शादी में जा रहे थे।
देहात कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर चौबे गांव निवासी जनार्दन मिश्र के पुत्र अभिषेक मिश्र उर्फ साजन (22) और रामजियावन के पुत्र ननके गुप्ता (24) सोमवार रात शादी समारोह में सिसउर अंदूपुर जा रहे थे। रात नौ बजे अंदूपुर चौराहे के पास लोडर ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। इससे अभिषेक और ननके गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। गंभीर चोटों से अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस निजी वाहन से दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद ही ननके ने भी दम तोड़ दिया।
देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। जिससे सिर में गंभीर चोट आने से दोनों की मौत हुई है। ट्रैक्टर कब्जे में लिया गया है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त अज्ञात पिकअप व ट्रैक्टर चालक एक-दूसरे को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच लोडर ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब आधे घंटे तक दोनों सड़क पर तड़पते रहे। पुलिस के पहुंचने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। तब तक एक की मौत हो चुकी थी। इलाज मिलने में देरी से दूसरे की भी जान चली गई।
दोनों परिवारों पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़
गोंडा। दरियापुर चौबे गांव निवासी जनार्दन मिश्र के बड़े बेटे आलोक की डेढ़ साल पहले ही बीमारी से मौत हुई थी। आलोक शादीशुदा थे। उनकी सात साल की एक बेटी है। जनार्दन के अब दूसरे पुत्र अभिषेक ही थे, जिनकी हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अभिषेक आरएसएस से जुडे़ थे और समाजसेवा में हमेशा आगे रहते थे। मृतक के चाचा अखिलेश मिश्र ने बताया कि भतीजे अभिषेक की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पिता जनार्दन मिश्र और मां बीनू बेटे की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो गए। अभिषेक की दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। भाई की मौत पर दोनों बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे का शिकार हुए ननके गुप्ता चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। वह मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते थे। ननके की मौत से मां कोयला और पिता राम जियावन रो-रोकर बेहाल हैं।