फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two youths from Mumbai and Surat were quarantined

मुंबई व सूरत से आए दो युवकों को किया क्वारंटीन

Thu, 16 Apr 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Two youths from Mumbai and Surat were quarantined
करनैलगंज (गोंडा)। मुंबई और सूरत से रात के समय करनैलगंज के एक गांव में पहुंचे दो लोगों की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दोनों लोगों के गांव में आने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दत्तनगर के मजरा सुदई पुरवा में बुधवार की रात दो लोग बाहर से आये। ग्रामीणों के मुताबिक रोहित कुमार सूरत से व पिंटू मुंबई से ट्रक व पैदल चलकर अपने गांव पहुंचे। रात के समय दोनों अपने घरों में पहुंच गए। जिसकी सूचना सुबह ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीणों ने इसकी जानकारी हलधरमऊ स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. एसपी वर्मा को दिया।
विज्ञापन

अधीक्षक ने बताया कि तत्काल मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा गया और दोनों युवक अपने घरों पर मौजूद पाए गए। उन्होंने बताया कि वह लखनऊ में रहते थे और लखनऊ से आए हैं। वहीं ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि मुंबई और सूरत में दोनों रहते थे वहां से वापस आए हैं। अधीक्षक ने बताया कि दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है और ग्रामीणों के कथनानुसार संदिग्ध होने पर दोनों युवकों का सैंपल भी जांच के लिए भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन

तब तक के लिए उन्हें उनके घरों में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। जब तक उनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो जाती है तब तक वह अपने घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। डॉ. वर्मा ने बताया कि परीक्षण के दौरान उनके अंदर कोई ऐसे लक्षण नहीं पाए गए हैं। मगर सावधानी और उनकी भूमिका संदिग्ध होने के कारण उनकी सैंपल लेकर जांच कराना आवश्यक है। उन्हें जांच कराकर ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed