{"_id":"64fdf5ed2b887adb6f04318c","slug":"two-youths-from-gonda-caught-with-stolen-car-gonda-news-c-13-lko1028-408525-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चोरी की कार के साथ गोंडा के दो युवक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चोरी की कार के साथ गोंडा के दो युवक दबोचे
Sun, 10 Sep 2023 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की कार बरामद की है। आरोपियों के पास से एक अन्य चार पहिया वाहन भी मिला है। डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार के मुताबिक, बंगला बाजार के अजय सिंह की कार तीन सितंबर की रात घर के बाहर से चोरी हो गई थी। जीपीएस की मदद से कार की लोकेशन पुलिस ने ट्रेस की तो गोंडा के आसपास मिली। इसके बाद जीपीएस बंद हो गया। रविवार को पुलिस ने देवीखेड़ा इलाके से अजय की चोरी गई कार के साथ गोंडा के शोएब अख्तर और अबुसाद खान को गिरफ्तार कर लिया। (संवाद)
विज्ञापन