{"_id":"60158b898ebc3e543c286cef","slug":"two-youths-found-unconscious-on-the-roadside-gonda-news-lko5623587164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले दो युवक
विज्ञापन
गोंडा। दतौली मार्ग पर धर्मपुरा गांव के पास शुक्रवार रात सड़क किनारे दो युवक बेहोशी की हालत में पड़े मिले। ग्रामीणों ने युवकों को बेहोशी की हालत में पड़े देखा तो एंबुलेंस को कॉल करके दोनों को सीएचसी भिजवाया।
बलरामपुर के सादुल्लाह नगर थाना क्षेत्र के गोकुला बुजुर्ग गांव शंभूनाथ गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा प्रदीप कुमार(18) अपने एक साथी के साथ शुक्रवार की शाम तकरीबन साढ़े सात बजे दिल्ली से कमाकर बस से गोंडा बस स्टेशन पहुंचा था। वहां से घर तक जाने के लिए ऑटो पर सवार हुए।
इसी बीच प्रदीप ने अपने भाई के मोबाइल पर फोन कॉल करके बताया कि वह साढ़े नौ बजे तक मनकापुर पहुंच जाएगा। मगर वह अपने साथी के संग घर नहीं पहुंचा। शंभूनाथ के मुताबिक उनका बेटा प्रदीप और उसका साथी दोनो दतौली मार्ग पर स्थित धर्मपुरा गांव के पास सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी मनकापुर भिजवाया। शंभूनाथ के मुताबिक ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में मिले उसके बेटे प्रदीप के मोबाइल में मिले नंबर पर कॉल करके सूचना दी तो वह सीएचसी पहुंचे। शंभूनाथ ने बताया कि बेटे के पास न तो पैसा है और न ही बैग। जहर खुरानों ने दोनों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया और बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।