फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two youths died in road accidents due to fog

Gonda News: कोहरे से सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sun, 24 Nov 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 24 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents due to fog
बालपुर/गोंडा। जिले में शुक्रवार देर रात कोहरे के चलते सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कटरा बाजार के बरुईगोंदहा निवासी अनिल कुमार सिंह (38) शुक्रवार रात करीब 11 बजे गांव के ही नीरज, अजय और अमित के साथ जगदंबा पुरवा में शादी समारोह से घर लौट रहे थे। उनके छोटे भाई मनमौजी ने बताया कि गांव से करीब एक किलोमीटर पहले प्राथमिक विद्यालय के पास कोहरे के चलते कार अनियंत्रित होकर सात फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। इससे कार चला रहे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीरज, अजय व अमित घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से निकाला। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हादसे में मृत अनिल चार भाइयों में बड़े थे। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। अनिल अहमदाबाद में रहकर ग्लास का काम करते थे। दीपावली से पहले अहमदाबाद से लौटे थे। वह पिता से अलग पत्नी रुचि और बच्चों मुस्कान (14), रोहित (12), करन (08) और आंचल (06) के साथ रहते थे। हादसे से पिता उद्धव सिंह, पत्नी रुचि व अन्य का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वहीं, मनकापुर थाना क्षेत्र के आज्ञाराम बक्सरा निवासी चमन (24) शुक्रवार शाम सात बजे पास के देवरिया गांव निवासी भतीजे के घर से लौट रहे थे। उनके चचेरे भाई सतीश ने बताया कि मनकापुर-उतरौला रोड पर इटहिया चौराहे पर एक साइकिल सवार सड़क पार कर रहा था। कोहरे के चलते दृश्यता कम होने के चलते चमन उसे देख नहीं पाए। नजदीक पहुंचने पर उन्होंने साइकिल सवार को बचाने की कोशिश की तो बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। चमन हेलमेट नहीं पहने थे। इस वजह से सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मगर वहां पहुंचने से पहले रास्ते में ही चमन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर संबंधित थाने को सूचना दी गई है।

मृतक चमन के बड़े भाई अमन की आगामी चार जून को शादी की तिथि निर्धारित है। परिजनों ने बताया कि चमन शादी की तैयारियों के लिए कुछ दिनों पहले चेन्नई से घर आए थे। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के चमन चेन्नई में कुक थे। उनकी मौके से पिता रामकृपाल और मां इंद्र कुमारी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

23जेएनडी11: ब्राह्मणवास गांव के पास सड़क पर बनाए गए ब्रेकर पर पेंट करते हुए। संवाद

23जेएनडी11: ब्राह्मणवास गांव के पास सड़क पर बनाए गए ब्रेकर पर पेंट करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed