{"_id":"686c118129d307aa79008126","slug":"two-youths-died-due-to-electrocution-one-critical-gonda-news-c-100-1-gon1003-140462-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
Mon, 07 Jul 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
आशीष सिंह। फाइल फोटो
तरबगंज/झंझरी (गोंडा)। करंट की चपेट में आने से तरबगंज के पथार गांव निवासी आशीष सिंह (25) की मौत हो गई और उन्हें बचाने के प्रयास में गांव के योगेश सिंह (23) गंभीर रूप से झुलस गए।
वहीं, देहात कोतवाली क्षेत्र के गनाघाट रामनगर तरहर में नरायनपुर ईंधा पट्टी निवासी दद्न यादव (35) की भी करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
पथार गांव निवासी आशीष सोमवार दोपहर एक बजे गांव से 500 मीटर दूर केले के खेत में गए थे। वहां ट्रांसफार्मर के स्टेवायर से उतरे करंट की चपेट में आ गए। ये देख गांव के ही योगेश उन्हें बचाने दौड़े तो वह भी करंट की चपेट में आ गए।
दोनों को तरबगंज के निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। योगेश की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल केके त्रिपाठी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। पावर कॉर्पारेशन के अिधकारियों को हादसे की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, ईंधापट्टी निवासी दद्न यादव रविवार रात आठ बजे गनाघाट रामनगर तरहर में राम सजीवन पांडेय के यहां अखंड रामायण पाठ के दौरान बिजली की लाइन जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गए। उन्हें जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।