{"_id":"575318904f1c1b7705109441","slug":"two-womens-injured-the-leopard-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले में दो महिलाएं घायल
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुए ने दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वन रक्षक ने घायल दोनों महिलाओं को सीएचसी शिवुपरा में भर्ती कराया। तेंदुए के ताबड़तोड़ हमले से क्षेत्र में दहशत है। बनकटवा रेंज के भटपुरवा ग्राम पंचायत के मजरा कटकुइयां व ग्राम पंचायत रतनवा के मजरा अतरपरी में तेंदुए के हमले की घटनाएं हुई हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर सुरक्षा कराने की मांग की गई।
सोहेलवा वन क्षेत्र के बनकटवा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत भटपुरवा के मजरा कटकुइयां निवासी राम बुझावन ने शनिवार को बताया कि आंगन में सो रही पत्नी सोहरता (80) पर बीती रात दो बजे तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने मशाल जलाकर हांका लगाते हुए तेंदुए को खदेड़ा।
ग्राम पंचायत रतनवा के मजरा अतरपरी निवासी धनीराम ने बताया कि शनिवार की भोर में नित्यकर्म के लिए खेत गई पत्नी पूनम (47) पर तेंदुए ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। भटपुरवा गांव की प्रधान किरन मणि व रतनवा गांव के प्रधान महेश यादव ने वन विभाग के अफसरों को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे वन रक्षक जमील अहमद व सहायक सौमेन्द्र कुमार ओझा ने दोनों घायलों को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया। वनरक्षक ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज वन विभाग की तरफ से कराया जा रहा है। ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। पदचिह्न के आधार पर हमला करने वाले जानवर की पहचान की जाएगी।
तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में रोष है। वन विभाग की टीम के समक्ष ग्राम प्रधान महेश यादव के नेतृत्व में अतरपरी गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बनकटवा व बरहवा रेंज में कई सालों से तेंदुए के हमले हो रहे है।
इन हमलों में मरने वाले व घायलों को वन विभाग की तरफ से फूटी कौड़ी तक नहीं दी गई है। महिलाओं व बच्चों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। प्रदर्शन में शामिल अनीता, राज कुमारी, मनोरानी, सीता, बाबूराम, राम मनोहर, कर्ताराम, धनीराम, सुंदरपता, सुमित्रा, मायावती, दुखना, घनश्याम व बहादुर आदि ने प्रशासन से जंगल के पास बसे गांवों में सोलर लाइट लगवाने और जंगली जानवरों से ग्रामीणों के सुरक्षा के इंतजाम किए जाने मांग की।