फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two women died due to lightning

बिजली गिरने से एक महिलाएं झुलसीं

Fri, 19 Jul 2019 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Two women died due to lightning
गोंडा के कटरा क्षेत्र के बनगांव में बिजली गिरने से महिला की मौत पर बिलखते परिवारीजन। - फोटो : GONDA
कटरा बाजार (गोंडा)। बनगांव गांव में खेत में मक्का बोते समय शुरू हुई तेज बारिश से बचने के लिए दो महिलाएं खेत किनारे लगे पेड़ के नीचे जाकर बैठ गईं। इसी बीच बिजली गिरने से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को सीएचसी कटरा लाया गया। जहां से नाजुक हालत में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के बनगांव गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धनलाल पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर इसी गांव के मजरे कुम्हारन पुरवा की रहने वाली सीता (33) पत्नी राम लोचन प्रजापति उसके ससुर संचित प्रजापति (70) व सीतापती उर्फ राजपती पत्नी जग प्रसाद (55) व जगप्रसाद अपने खेत में मक्के की बोवाई कर रहे थे। जगप्रसाद ने बताया कि इसी बीच आसमान में अचानक बादल छा गए और तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए सीता व राजपती खेत के किनारे लगे पेड़ के नीचे जाकर बैठ गईं।
विज्ञापन

जगप्रसाद व संचित पेड़ के पास तक पहुंच नहीं पाए थे तभी बिजली गिरने से सीता व राजपती झुलस गईं, जबकि संचित प्रजापति गिरकर बेहोश हो गए। दोनों महिलाओं व संचित को सीएची कटरा बाजार लाया गया। जहां से सीएचसी के चिकित्सक डॉ. बीके सिंह ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सीता की मौती हो गई, जबकि राजपती की हालत नाजुक बनी हुई है। इलाज के बाद संचित को होश आ गया और वह ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बच्चों के सिर से उठा साया
बिजली गिरने से सीता की मौत हो गई। सीता का परिवार मजदूरी पेशा है। पति प्रतापगढ़ में मजदूरी करता है। मृतका सीता के ससुर संचित ने बताया कि चार बच्चे हैं जो छोटे-छोटे हैं। सबसे बड़ा बेटा मनीष(12), उससे छोटी बेटी अंजनी(10), अमरीश (8) व प्रीति (6) हैं। चारों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। अब इन बच्चों को पालना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed